क्षत्रिय समाज की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने को करेगे कार्य – दुर्विजय सिंह शाक्य

क्षत्रियों के सम्मान के साथ नहीं होगा समझौता – बब्बू भईया

हर सीट पर योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी मानकर क्षत्रिय समाज करें भाजपा का समर्थन – आलोक संघर्षी

क्षत्रिय महासभा बदायूँ एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की संयुक्त बैठक बदायूं क्लब के सभागार में प्रदेश महासचिव आलोक सिंह चौहान,”संघर्षी” की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में महाराणा प्रताप जयंती समारोह २०२४ की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही वर्तमान चुनाव में क्षत्रियों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। अंत में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को महासभा के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र और महाराणा प्रताप का चित्र भेंटकर समर्थन की घोषणा की गई।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हैं क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक सिंह चौहान “संघर्षी” ने कहा कि प्रदेश की हर लोकसभा सीट पर योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं , इसलिए क्षत्रिय समाज को भ्रमित नहीं होना है, योगी आदित्यनाथ के समर्थन में मतदान करना है। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश ने भाजपा को समाज की सहमति के आधार पर समर्थन दिया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष व बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि क्षत्रिय समाज के मान सम्मान मे कोई कमी नही रहेगी। क्षत्रिय समाज की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए वह काम करेंगे। नियमित रूप से क्षत्रिय समाज से संवाद की व्यवस्था बनाई जायेगी।

विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह,”बब्बू भईया” ने कहा कि राष्ट्रवादी होने के कारण क्षत्रिय समाज सदैव भाजपा का समर्थक रहा है। क्षत्रिय समाज के वोट से ही चार सौ पार का नारा मूर्त रुप लेगा। क्षत्रियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि बदायूं जनपद में तीन लाख से अधिक क्षत्रिय मतदाता हैं, दातागंज विधानसभा क्षेत्र में पैसठ हजार, बदायूं विधनसभा क्षेत्र में पचास हजार, शेखुपुर विधनसभा क्षेत्र में पच्चीस हजार, बिल्सी में सत्तर हजार, बिसौली में पैतालीस हजार, सहसवान में चालीस हजार और गुन्नौर में बाइस हजार ठाकुर मतदाता हैं, किंतु अप्रमाणिक आंकड़े प्रस्तुत कर ठाकुरों की संख्या कम बताई जाती है। ठाकुरों को संख्या के आधार पर संगठन और शासन में सहभागिता चाहिए, सहकारी संस्थाओं, पंचायतों, निकायों और विधनसभा तथा लोकसभा में भी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

बैठक में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक सिंह चौहान “संघर्षी”, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बरेली प्रमोद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोपाली सिंह, मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह, श्यामपाल सिंह , राजेन्द्र सिंह तोमर संरक्षक डॉ एस के सिंह, विजय रतन सिंह, सुरेश पाल सिंह, उमेश कुमार सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, वेदपाल सिंह, अखिलेश चौहान, जगमोहन सिंह राघव, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, ज़िला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री अवनीश सोलंकी, सतेंद्र सिंह, जगदीश सिंह कुशवाह बरेली जिलाध्यक्ष, पूर्व डी सी बी अध्यक्ष उमेश राठौड़, पूर्व प्रत्याशी ठा राजेश सिंह, उसावां चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान, उसावा ब्लाक प्रमुख पति दिनेश सिंह, वजीरगंज ब्लाक प्रमुख पुत्र शिवम प्रताप सिंह, संयोजक आंवला लोकसभा राणा प्रताप सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी टीकम सिंह, अभिषेक पुंढीर, राकेश कुमार सिंह, डी सी डी एफ चेयरमैन रवेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह सिसौदिया, दीपक चौहान, विपिन कुमार सिंह, कैलाश सिंह गौर, भूराज सिंह राजलायर , सुरेश सिंह नेकपुर, राजेश कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह, राजेश सिंह झंडू भैया, आर्येंद पाल सिंह, पिंटू सिंह, राम प्रताप सिंह, सतेंद्र पाल सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य झंडू भईया, रिद्धि प्रताप सिंह, सत्यवान सिंह, धीरजपाल सिंह राणा, शेर बहादुर सिंह, धर्मेन्द सिंह वैद्य, बलवीर सिंह की सहभागिता रही।

संचालन जिला संगठन मंत्री भुराज सिंह राज लायर ने किया। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।