भरोसे पर काम करना पड़ा सम्भल के युवक को भारी अब मोटी रकम होने पर दे रहा धमकी बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत

सम्भल। हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा कमंगर निवासी जफर पुत्र सलारबख्श ने बीते दो साल पहले बबलू व कासिम के साथ स्क्रैप का कारोबार कर उनके गोदाम शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर में लाखों का स्क्रैप बेचा था आरोप है कि बबलू व कासिम ने पुराने पैसे में से बचे चार लाख पचप्पन हज़ार में तीन लाख देकर बाकी रकम आगे माल लेकर आने पर अदा करने का वादा कर लिया जिस पर पीड़ित भरोसा कर बीते पांच माह पूर्व फिर गोदाम पर साढ़े तीन लाख का माल पँहुचा दिया। जिस कारण पीड़ित का गोदाम पर हिसाब करने पर पांच लाख गयारह हज़ार दो सौ सत्तर रुपए बकाया निकले। जिस पर पीड़ित से कहा गया तुम्हारे पैसे दो चार दिन में दे दिए जाएंगे। लेकिन लगातार चक्कर काटने के बाद भी पैसे नही दिए गए आरोप है कि अब गोदाम स्वामी अब उसको पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिस की शिकायत थक हार कर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से कर कानूनी कार्यवाही की माग की है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

You missed