प्रत्येक वर्ग को मोदी की गारंटी पर भरोसा : दुर्विजय शाक्य

बदायूँ लोकसभा में सर्फ मोदी की गारंटी ही चलेगी : दुर्विजय शाक्य

सहसवान :- बदायूँ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के दहगवां में रसूलपुर कलां, रदनौल अजीजपुर, भोगाजीत नगरिया, धर्मपुर टप्पा वैश्य, आंतर, विजयगढी, केरई सेरई, हसनपुर टप्पा, पड़रिया, मालपुर ततेरा, नदायल, धोवई, हिंडोर, भवानीपुर खल्ली, भवानीपुर खैरू, बाजपुर, नैनोल बागवाला में जनसंपर्क किया।
इस दौरान दहगवां क्षेत्र में भारी संख्या में जनसैलाब उन्हें समर्थन देने के लिए उमड़ा, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और युवाओं ने समर्थन दिया।

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को हर गांव में जनता ने हाथों हाथ लिया। ढोलनगाड़ों से स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। नुक्कड़ सभाओं में हजारों की भीड़ उमड़ती देख दुर्विजय शाक्य ने कहा कि यह भीड़ देखकर साफ लग रहा है कि जितना मौसम का पारा चढ़ रहा है, उतना ही लोग अब खुलकर भाजपा के समर्थन में आने लगे हैं। क्योंकि अब हर कोई विरोधी दलों के कुशासन को देखकर त्रसत हो चुका है और केवल रामराज्य की कल्पना कर रहा है, जो भाजपा के शासन में ही संभव है। क्योंकि माफियाराज खत्म हो चुका है रामराज्य आ चुका है।

उन्होंने कहा इस बार का चुनाव स्थानीय प्रत्याशी बनाम बाहरी का है इसलिए यहाँ की जनता स्थानीय साँसद को ही दिल्ली पहुंचाकर दम लेगी। उन्होंने कहा ने कहा कि ये दहगवां में उमड़ा जनसैलाब ही बता रहा है कि जनता कमल खिलाने का मन बना चुकी है।

2017 से पहले डरा हुआ था व्यापारी-किसान।
दुर्विजय शाक्य ने कहा कि भाजपा कानून व्यवस्था कायम रखने वाली पार्टी है। इसी का प्रमाण है कि आज प्रदेश में दंगे नहीं हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। एक्सप्रेस वे से लेकर औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। गैर प्रांतों के व्यापाारी भी यहां निवेश कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनके साथ कोई आपराधिक वारदात नहीं होगी, कोई माफिया उनसे रंगदारी नहीं मांगेगा। ये 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश है। जबकि इससे पहले माफिया, गुंडे व्यापारियों और किसानों का उत्पीड़न करते थे। आम आदमी के बीच सुरक्षा की भावना खत्म हो चुकी थी, जिसे भाजपा सरकार ने ही दोबारा पैदा किया है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी डीके भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष चंद्र गुप्ता, हरिओम पाराशरी, नमित गुप्ता, ताराचंद कश्यप, हाजी सलीम, योगेंद्र यादव, भूरे खां, शिशुपाल बघेल, राधाचरण गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।