पाइपलाइन बिछाने के कार्य में मजदूरी करते थे झारखंड निवासी हरिदत्त

सहसवान इस्लामनगर मार्ग पर सरसोता के पास हुआ हादसा

सहसवान: पाइपलाइन बिछाने के कार्य में मजदूरी कर रहे झारखंड के अधेड़ को सड़क पार करते समय टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चालक टेंपो छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे सहसवान इस्लामनगर मार्ग पर सरसोता के पास हुआ। जल जीवन

मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में पानी की भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। झारखंड के जिला देवधर के चित्रा थाना क्षेत्र के गांव सीमल निवासी हरिदत्त (52) इसमें मजदूरी पर कार्य करते हैं। उनका पुत्र वरुण दत्त भी उनके साथ ही मजदूरी करता है। वह करीब एक वर्ष से यह कार्य कर रहे थे। दोपहर में वह सरसोता के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहे टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। साथियों के साथ यहां से गुजर रहे ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने तत्काल

पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोग हादसे में घायल हरिदत्त को लोग अस्पताल ले जाते इससे पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया।‌ हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने हादसे के बारे में अपने स्वजन को सूचना दी है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है।