भगवान परशुराम ने अक्षय शक्ति से अन्याय, अधर्म और पापकर्मों का किया विनाश: संजीव
-देवकन्याओं ने प्रस्तुत की भगवान परशुराम लघुनाटिका

बदायूँ। गायत्री परिवार शांतिकंुज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। देवकन्याओं ने लोकनृत्य और लघुनाटिकाएं प्रस्तुत कीं।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अक्षय शक्ति से अन्याय, अधर्म और पापकर्मों का विनाश किया। ऋषि-मुनियों और श्रेष्ठजनों की रक्षा, धर्म की स्थापना कर दृढ़ संकल्प को पूरा किया।

निर्मल गंगा जन अभियान के सुखपाल शर्मा ने मुख्य दीप प्रज्जवलित किया। आचार्य भवेश शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। देवकन्या भूमि शर्मा, नेहा शर्मा, दीप्ति, कल्पना, खुशबू और अद्भुत ने भगवान परशुराम की लघुनाटिका प्रस्तुत की। भगवान श्रीराम-माता सीता, भगवान श्रीकृष्ण-माता राधा के रूपों में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। लोकनृत्य शानदार प्रस्तुति दी। सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सौम्या शर्मा, हेमंत, रीना, आरती, रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मृत्यंुजय शर्मा ने किया।