भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भाजपा की जारी रहेगी कार्रवाई : वन मंत्री

बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें विपक्ष द्वारा रामलीला मैदान में हुई सभा में भाजपा पर सीधे हमले किए गए थे। इसका जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश में बरेली समेत 35 जिलों में एक साथ एक ही समय में प्रेसवार्ता कर विपक्ष को जवाब दिया गया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष भ्रष्टाचारी को बचाने में लगे हैं, लेकिन भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष कितना भी हमलावर हो लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाली कार्रवाईयां रोकेंगे नहीं।

प्रेस वार्ता में नहीं पहुंचे सांसद संतोष गंगवार..

आपको बता दें कि प्रेस वार्ता में सांसद संतोष गंगवार सहित तमाम बड़े नेता नहीं पहुंचे पत्रकारों के सवाल पूछने पर भाजपा प्रत्याशी व वन मंत्री कोई सधा हुआ जवाब नहीं दे पाए दोनों लोगों ने बस यही कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन किया जाएगा..

बही मेयर उमेश गौतम ने कहा कि पार्टी ने जिनको भी प्रत्याशी बनाया है उनको दमदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा और जिताया भी जाएगा


पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Срок 9 секунд: найди скрытого кота среди сов Test IQ: Ce defecte Puzzle neconvențional: descoperă patru animale printre frunzele de Doar 1% din oameni vor găsi o țestoasă într-un Descoperă adevăratul talent de a găsi broasca
slot gacor