कल राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार तथा अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के संगठन महामंत्री हरेंद्र कुमार आगरा से आकर बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् विकेन्द्र शर्मा और जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल करन दक्ष के साथ मिलने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिवार से मिलकर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। बच्चो की इस निर्मम हत्या के प्रकरण में हिन्दू

समुदाय के लोगों को उपद्रवी बता के उन पर मुक़दमा लिखने की बात पर भी काफी रोष जताया। मनोज कुमार ने कहा एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा इतना घिनौना अपराध किया गया जिसकी कोई क्षमा नहीं। पुलिस द्वारा किये गए दोषी के एनकाउंटर की सराहना भी की। परन्तु उन्होंने ये भी कहा की एक क्रिमिनल के मारे जाने पर जो विकृत मानसिकता था, उसके जनाजे में हज़ारों की संख्या में भीड़ होने पर भी प्रशासन को

आचार सहिंता का उल्लघन नजर नहीं आया। जबकि एक घर से दो मासूम बच्चो की निर्मम हत्या होने पर अगर हिन्दू समुदाय ने आक्रोश व्यक्त किया तो उनमे से 60 लोगों को उपद्रवी बताकर मुकदमा लिख दिया गया। ये सरकार की छवि ख़राब करने की पूर्ण साजिश है। इस मुक़दमे को वापस लेना चाहिए। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे भारत में इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। जहाँ एक विशेष समुदाय इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर समाज में भय उत्पन्न करने का काम कर रहा है और वही प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, योगी शासन में ऐसा होना शर्मनाक है। हम इसका विरोध करते हैं।

विकेन्द्र शर्मा
जिलाध्यक्ष
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद बदायूँ