बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों एवं जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों से शांति व्यवस्था भंग करने पर 25 व्यक्तियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत सोमवार को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 3/4 पॉस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त भोले पुत्र ब्रजभूप निवासी ग्राम रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद बदायूं तथा प्रवेश पुत्र जालिम निवासी ग्राम सोभनपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया