सहसवान क्षेत्र में आज शाम उप जिलाधिकारी ज्योति शर्मा व क्षेत्र अधिकारी प्रेम कुमार धापा तहसीलदार राम नयन थाना प्रभारी पंकज लवानिया के साथ बाजार विल्सनगंज, पठान टोला, तहसील, ईदगाह, रोड अकबराबाद, यदि जगहों पर पुलिस बल के साथ दौरा किया उप जिलाधिकारी को देखते ही उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया उप जिलाधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा शासन के निर्देशों का पालन करें अगर कोई भी व्यक्ति उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा ईदगाह पर लगे ठेलों वालों में हड़कंप मच गया उन्होंने कहा आए दिन वीकेंड लॉकडाउन को लेकर उल्लंघन की शिकायतें आ रही हैं अगर कोई भी व्यक्ति शासन व प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसकी खैर नहीं वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने कहा कि सभी लोग मुंह पर माक्स लगा कर रहे आज पूरे देश में कोरोना संक्रमण महामारी तेजी के साथ फैल रही है उसके बावजूद भी लोग जागरूक होने का नाम नहीं ले रहे या तो वह खुद सुधर जाएं वरना हमें सुधारना भी आता है!