सम्भल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹3,300 करोड़ से अधिक के 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम

पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटन थाने का शुभारंभ के कार्यक्रम में पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु आज दिनांक 28.02.2024 को जनपद सम्भल में नवीन पुलिस लाइन में आवासीय अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं अन्य 16 थानों में प्रत्येक थाने पर साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार एवं संजय प्रसाद प्रमुख सचिव ग्रह विभाग उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से किया गया।इस संदर्भ में जनपद सम्भल पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक

कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें लखनऊ में आयोजित पुलिस शिलान्यास लोकार्पण के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया पुलिस लाईन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के साथ जिलाधिकारी मनीष बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुश्री अनुकृति शर्मा, क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी,जिलाध्यक्ष भाजपा हरेंद्र रिंकू , पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी जी,अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण,पत्रकारबंधु,पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट