सम्भल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के देश के सबसे वयोवृद्ध सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का बीमारी के चलते 94 वर्ष की उम्र में निजी अस्पताल में हुआ निधन

 सम्भल । सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा था। कुछ दिन पहले उनसे सपा नेता अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी।

UP के जनपद सम्भल मैं सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। एक माह पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों से उनकी हालत में सुधार था।

मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक रहने के बाद 2019 में पांचवीं बार संभल से सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में देश के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।

वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके थे। मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर अपने बयानों को लेकर सियासत में चर्चित रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क सपा की सियासत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे। उनका सियासी सफर 60 वर्ष से भी ज्यादा का था।

वह 1967 में संभल विधानसभा से पहला चुनाव लड़े लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही बरेली से तौकीर रजा उनके दर्शन करने के लिए पहुंचे मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता का बहुत बड़ा नुकसान  है जो पूरा नहीं हो सकता।

वहीं सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि यह कौम और भारतीय राजनीति का बहुत बड़ा नुकसान है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट