उसावा। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान उनके पति अनिल सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर , डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ,राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
भाजपा में शामिल होते ही चेयरपर्सन प्रियंका सिंह ने कहा मैं तथा मेरा परिवार सदा भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहा और आगे आजीवन रहूंगा। कुछ विषम परिस्थितियों बस पिछले नगर पंचायत चुनाव में मुझे को चुनाव लड़ने का फैसला करना पड़ा और चुनाव के बाद

भी हमने पार्टी की नीतियों के प्रति पूरी आस्था रखी और हमने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। मुझे पार्टी में शामिल करके मेरी भावनाओं का मान रखा गया मैं पार्टी के नेतृत्व आभार व्यक्त करता हूं तथा विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी के लिए तन मन धन से सदैव समर्पित रहूंगा और 2024 के चुनाव में मोदी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने में समर्पित रहूंगा।
चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने कहा कि हम अपने नगर का चौमुखी विकास के लिए हर प्रयास करेंगे। मोदी और योगी की योजना को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वही उन्होंने ब्रज प्रांत क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ,मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह को आभार व्यक्त किया इन सभी नेतृत्व में पार्टी की नीति पर निष्ठा ईमानदारी से कार्य करूंगी।