बदायूँ :- जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के 23 बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 30 जनवरी को लोकसभा प्रभारी/ एमएलसी कुँवर महाराज सिंह व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव कार्यालय कचहरी रोड स्थित हरिबोल कॉलोनी में बनाया गया है, जिसका उद्घाटन 30 जनवरी को मंगलवार को दोपहर 01:30 बजे पूरे विधि-विधान से पूजन कर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया जाएगा।