बोले पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी टीमे गठित..

इज्जत नगर के निर्माणाधीन बस स्टेशन परिसर में मिला महिला का शव..

कई साल से थे प्रेमी से प्रेम संबंध..

प्रेमी के खिलाफ लिखा चुकी है महिला दुष्कर्म की रिपोर्ट

इज्जत नगर पुलिस ने एक दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार का भेजा दिया था जेल, दूसरे के खिलाफ वारंट हुए जारी..

प्यार में धोखा मिली मौत..
इज्जत नगर के निर्माणाधीन बस स्टेशन परिसर में रहने वाली गैंगरेप पीड़िता की गला घोटकर हत्या कर दी गई, गुरुवार सुबह उसका शव बस स्टेशन परिसर में ही पर पड़ा मिला महिला की बेटी ने मां के प्रेमी के खिलाफ थाना इज्जत नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस की जांच में सामने आया है अशोक महिला के कई साल से प्रेम संबंध थे अशोक जब तब उसके पास ही आकर रूकता था मगर गुरुवार रात रासन के लिए खर्च मांगने को लेकर विवाद हुआ और महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई, महिला उसका प्रेमी अशोक पीलीभीत के एक ही गांव के रहने वाले हैं कई सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे महिला के पति को उसकी जानकारी हुई तो उसने दोनों बेटियों के साथ महिला को बरेली भेज दिया मगर अशोक यहां भी आने जाने लगा इस पर महिला के पति ने आपत्ति जताई और उसके साथ संबंध खत्म कर दिया मगर कुछ समय बाद अशोक ने महिला को धोखा दिया इसके बाद चार- पांच महीने पहले महिला ने थाना इज्जत नगर में अशोक उसके बहनोई मुकेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दी थी कुछ समय पहले इज्जत नगर पुलिस ने अशोक के बहनोई मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया अशोक के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हो गए,

महिला की बेटी ने बताया कि अशोक की वजह से ही पिता उसकी मां को छोड़कर चले गए इसी वजह से उसकी मां ने अशोक से दोनों बेटियों के पढ़ाई और राशन खर्च उठाने को कहा था इसके बाद अशोक कभी-कभी घर जाकर सामान दे जाता था लेकिन इससे हमारा घर नहीं चल पता था बही पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया महिला की बेटी तहरीर के आधार पर जाना इज्जत नगर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपी के गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमे गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपी को उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा..