मण्डलायुक्त ने कसा भू-माफियाओं पर शिकंजा

सरकारी भूमि में अवैध प्लॉटिंग कर विक्रय करने वालों पर दिये एफ0आई0आर0 कराने के निर्देश

सिलिंग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची बनाकर कार्यवाही के दिए निर्देश

बरेली के बरेली-पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित ग्राम जगतपुर लाला बेगम, नवादा शेखान व हरूनगला के चकरोडों व तालाबो पर अवैध कब्जा कर प्लाट-मकान आदि का निर्माण कर बेचे जाने व अर्बन सीलिंग की भूमि पर भी अवैध कब्जा आदि के संबंध में मण्डलायुक्त को शिकायत मिली थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए मण्डलायुक्त द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी जांच आख्या से स्पष्ट हुआ कि ग्राम जगतपुर, लाला बेगम बाहर चंुगी के गाटा सं0 350 मि0 र0 0.4440 हे0, 351 मि0 र0 0.0470 हे0, 367 मि0 र0 0.7960 हे0 तथा ग्राम नवादा शेखान, बाहर चंुगी स्थित गाटा सं0 134 मि0 र0 0.2010 हे0, 438 मि0 र0 0.1260 हे0 नगर सीलिंग में दर्ज हैं, इसकी अतिरिक्त भी अन्य गाटों पर अवैध कब्जा कर भूमाफियाओं द्वारा कॉलोनी विकसित की गयी है।

मुख्य विकास अधिकारी की आख्या से यह भी स्पष्ट हुआ है कि सीलिंग भूमि विक्रित की गई है जोकि अपराध की श्रेणी में आता है। मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी को जांच में वर्णित गाटों पर अवैध प्लॉटिंग कर बेचने वालों की सूची बनाने हेतु निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देश दिए है कि विक्रेता एवं जो भी मास्टरमाइण्ड प्रकाश में आता है उनके विरूद्ध राज्य सरकार को करोड़ों की हानि पहुँचाने एवं अवैध कृत्यों से धन अर्जित करने एवं सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा करने के दोष में नियमानुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत एफ0आई0आर0 कराई जाये।

Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья