उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड स्थित स्वर्गीय शिक्षक जयसिंह यादव के कृषि फार्म पर होने जा रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन नगर के मुख्य मार्गों

से पीतवस्त्रधारी मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने सिर पर कलश धारण भव्य कलश यात्रा निकाली। गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शांतिकुंज हरिद्वार से आईं टोली नायिका श्यामा राठौड़ ने कहा कि मां गायत्री जन्म-जन्मांतरों के पाप कर्म को नाश कर जीवन पवित्र बनती है। गायत्री मंत्र से सद्बुद्धि मिलती है और सद्बुद्धि से सत्कर्म होते हैं।


शांतिकुंज हरिद्वार से आईं दीदी द्रौपदी, ललिता, शिवानी, हेमा औ सविता ने वेदमंत्रोच्चारण कर शक्ति कलशों का पूजन कराया। भव्य आरती की गई।
शोभायात्रा में संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चों ने घोष बजाकर शोभायात्रा की अगुवाई की।

शोभायात्रा देवनागरी इंटर कालेज से शुरू हुई। बिल्सी रोड, स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी, कछला रोड, सहसवान रोड, बरी बाईपास होती हुई संजरपुर रोड स्थित यज्ञशाला पर विसर्जित हुई। कलश यात्रा का गणमान्य नागरिक ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

घोड़े पर सवार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में देवकन्याओं द्वारा यज्ञ पूजन किया गया। आर्येंद्र सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने शक्ति कलश का पूजन किया। हजारों मातृशक्तियों और देवकन्याओं द्वारा मां गायत्री की भव्य आरती की गई। इसके बाद आत्मीय परिजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर नरेंद्र पाल शर्मा, सुरेंद्रनाथ शर्मा, सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, ध्रुव यादव, वैभव शर्मा, ममता शर्मा, कल्पना मिश्रा, उषा, राजेश्वरी, सुरेंद्र पाल, भुवनेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, नाथूलाल शर्मा, माया सक्सेना, धीरेंद्र सोलंकी, बालक राम, उपदेश, सतीश चन्द्र, अतेंद्र, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।