सम्भल । कल महिला मंडल मंदिर में सुहागिन बहनों ने करवा चौथ का व्रत धारण करके एकत्र हुई। वहां भगवान श्री गणेश, शिव और गौरा का पूजन किया। किरन गर्ग ने करवा चौथ से संबंधित प्रचलित कथा को सुनाया। सामूहिक भजन पूजन अर्चन किया गया। सभी सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की और भगवान शिव और गणेश से ऐसी प्रार्थना के साथ चांद निकलने पर चलनी की ओट में चांद के दर्शन किए और अपने पति की दीर्घायु की कामना की। कहा कि सनातन धर्म में पत्नी अपने पति की दीर्घायु की कामना प्रार्थना के साथ पूरे दिन व्रत उपवास रखती हैं। पूरे दिन किसी भी स्थिति में अन्न जल ग्रहण नहीं करती। जब निर्धारित समय पर चंद्रमा निकलता है। चंद्रमा के दर्शन होते हैं तब पूजा पाठ के उपरांत अपने पतिदेव के मस्तक पर तिलक और पूजन करके चरण स्पर्श के साथ अपने पति के हाथों अपने करवा चौथ व्रत का पारायण करती है। यह परंपरा युगों युगों से चली आ रही है। ऐसी परंपरा का निरवहन सनातन धर्म में सभी सुहागिन करती हैं। अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना इसलिए की जाती है कि सभी मातृशक्ति अपने इष्ट से दिन-रात प्रार्थना करती है की पति के जीवित रहते रहते मोक्ष प्राप्त हो। अर्थात विधवा जीवन यापन ना करना पड़े। ऐसे महत्वपूर्ण व्रत का महत्व सभी नर और नारी जानते हैं। आज महिला मंडल में चारु अग्रवाल, नीता गुप्ता, प्रिंसी गुप्ता, नेहा गुप्ता, प्राची गुप्ता, साक्षी शर्मा, रीना गुप्ता, ज्योति शर्मा, मीना शर्मा, किरन भाटी, प्रियंका गर्ग आदि सभी सुहागिन सज धज कर महिला मंडल मंदिर में गई और वहां पर सामूहिक पूजा पाठ आरती भजन कीर्तन किया। चंद्रमा के दर्शन किए। अपने घर जाकर अपने पतिदेव की पूजा अर्चना के पश्चात पति के हाथों में व्रत का पारायण किया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट