बदायूँ (कस्बा-म्याऊं) में यात्रियों से भरी बस पलटी

बदायूँ। एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया है कि मियाऊं कस्बा के पुराना पेट्रोल पम्प के पास करीब शाम पाँच बजे यात्रियों से भरी बस पलटी एवं इस हादसे में लगभग बीस यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली

, सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम अपनी तत्परता दिखाते हुये केवल सात मिनट में ही घटना स्थल पर पहुंची दस एंबुलेंस।
जिसके उपरांत एम्बुलेंस टीम ने 108 एवं 102 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्याऊं में सुरक्षित भर्ती कराया। सीएचसी समदायिक केन्द्र के डॉक्टरों ने चार यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुये, चारो गंभीर यात्रियों को हायर सेन्टर

जिला चिकित्सालय बदायुं के लिए रेफर किया गया।
रेफेर किये गये चारो गंभीर यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं से हायर सेन्टर जिला चिकित्सालय बदायुं में भर्ती कराया गया। जहाँ पर सभी घायलों का उपचार चल रहा है।