देवनागरी कालेज से 2 नवंबर को सुबह 9 बजे शुरु होगी कलशयात्रा

उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड स्थित स्व. शिक्षक जयसिंह यादव के कृषि फार्म पर 2 से 5 नवंबर तक होने जा रहे नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए यज्ञशाला का निर्माण कार्य हो चुका है। कलशयात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।


गायत्री महायज्ञ के संयोजक आयेंद्र सिंह ने बताया कि यज्ञशाला में 501 आम, आंवला, सेजन, मेघनी, कठहल के अलावा अन्य फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए हैं। वहीं 3000 से अधिक तुलसा जी के पौधे प्रसाद स्वरुप देने के लिए तैयार किए जा चुके हैं। तुलसी जी के पौध के साथ घर-घर मां गायत्री, गायत्री मंत्र के रुप में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यज्ञशाला के सजावट का कार्य होना है। समयदानी युवा इस गायत्री महायज्ञ में समयदान कर पुण्य के भागीदार बनें।
यज्ञ स्थल और संजरपुर बाईपास पर मुख्य द्वारों का निर्माण कार्य हो चुका है। 2400 तीर्थों के जल-रज से युक्त शक्तिकलश के साथ भावभरा आमंत्रण दिया जा रहा है।


इस मौके पर राम सिंह यादव, तेजपाल, सुखपाल शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा, ध्रुव यादव, सुभाष यादव, अशोक यादव, भुवनेश शर्मा, धीरेंद्र सोलंकी, ममता शर्मा, मुन्नी देवी, साधना सोलंकी, सुरेंद्र पाल, वैभव शर्मा, विवेक अग्रवाल, भवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।