उत्तम स्वास्थ्य के लिए यज्ञ भगवान को समर्पित कीं आहुतियां


बदायूँ: गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र और महामृत्यंुजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। मां दुर्गा का विशेष पूजन किया गया। देवकन्याओं को दान दक्षिणा दी गई।
शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। नत्थू लाल शर्मा ने गुरूपूजन, कालीचरन पटेल ने शक्तिकलश और माया सक्सेना ने मां दुर्गा का पूजन किया। रजनी मिश्रा ने गंगा जल का अभिसिंचन किया।
मुख्य यजमान एनएल शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी की चुनौति को देखते हुए गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर आत्मीय परिजनों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की। यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।