सम्भल । गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित लोहिया कान्वेंट स्कूल में महिला मोर्चा के द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम पारित किये जाने पर सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ सरोजिनी अग्रवाल ( MLC ) उपस्थित रही डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा यह सदन महिला को

सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देता है। बमाननीय प्रधानमंत्री को महिलाओं के आरक्षण हेतु कानून लाने पर बधाई देता है। भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने महिलाओं को सशक्त होने के लिए कहा पूर्व विधायक अजीत उर्फ राजू ने नारी शक्ति वंधन

अधिनियम बिल पारित होने पर मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा उनके नेतृत्व में देश इसी प्रकार अनवरत प्रगति करता रहेगा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीता शर्मा ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में माननीय प्रधानमंत्री जी को बधाई दी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव ने सदन में बहनों को केन्द्र से चल रही योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राखी सिरोही ने

की संचालन मोक्षिका शर्मा ने किया कार्यक्रम में कार्यक्रम को खुशबू प्रजापति सर्वेस दिवाकर ,निलेश यादव, पूनम शर्मा, सरोज ,विमलेश अनुष्का ,भारत सिंह यादव ,जूलियस ,विनय शर्मा, शिखर गोयल, कमल कुमार, कमल, प्रशांत अग्रवाल ,अखिलेश अग्रवाल , सीमा गुप्ता, इंद्रावती, बरखा , रजनी , सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट