जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कुतुबखाना ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कार्यदायी संस्था को ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र,गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिये निर्देश
निमार्ण कार्य में सुरक्षा मानकों का रखा जाए पूरा ध्यान- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज निर्माणाधीन कुतुबखाना ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कुतुबखाना ओवरब्रिज के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्यदायी संस्था को ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों को शीघ्र निर्धारित समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था को यह भी निर्देश दिये कि सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान दिया जाये।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश,सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह,कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।