कादरचौक – दिन बुधवार को थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बड़े उत्साहपूर्वक मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर तिरंगा यात्रा रैली निकाली।
कदारचौक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत थाना

प्रभारी वेद भानु सिंह ने समस्त स्टाफ कोई “पंच प्रण” विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व और उत्थान के लिए देश की समृद्ध विरासत पर गर्व की शपथ भी दिलाई गई। शपथ दिलाने के बाद थानाध्यक्ष

वेदपाल सिंह ने अपने पुलिस स्टाफ और गांववासियों के साथ तिरंगा यात्रा की रैली निकाली तिरंगा यात्रा रैली थाने से शुरुआत होकर कदारचौक चौराहे से होते हुए पूरे कस्बे में घूमी और रैली के दौरान थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि हमें हर घर पर तिरंगा लगाना है और तिरंगे की शान को बढ़ाना है यह तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है इसलिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।


15 अगस्त को देश अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

रिपोर्ट शिव प्रताप सिंह