सम्भल। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने फव्वारा चौक पर एकत्रित होकर हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई का पैगाम पूरे देश को दिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अखिल भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के पदाधिकारी सागर गुप्ता वा प्रेम ग्रोवर के नेतृत्व फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए जिसमें चारों धर्मों के व्यापारी थे हाथों में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि के स्लोगन लेकर पूरे देश को यह पैगाम दिया कि आज भी हिंदुस्तान में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता कायम है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा हिंदुस्तान गंगा जमुना तहजीब के लिए पूरी दुनिया में मिसाल पैदा किए हुए हैं यहां पर हर वर्ग को बराबर सम्मान दिया जाता है और भाईचारे की एक मिसाल कायम है अखिल भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा की कुछ असामाजिक तत्व अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रदेश का देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं यह उनके लिए एक मुंह तोड़ जवाब है आज भी हिंदुस्तान में भाईचारा कायम है और सब मिलजुल कर एक दूसरे के त्यौहार मनाते आ रहे हैं और साथ में मनाएंगे व्यापार मंडल की प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा सदियों से हिंदुस्तान में भाईचारा कायम है हर वर्ग एक दूसरे के हर सुख दुख में हमेशा शामिल होता रहा है होता रहेगा इसी भाईचारे को कायम रखने के लिए आज यह हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई का कार्यक्रम किया गया है पूरी दुनिया में हिंदुस्तान एक मिसाल है और बहुत जल्दी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा इस मौके पर सौरभ अग्रवाल ,अतुल गुप्ता ,रोमी छाबड़ा विक्रांत लाल मोहम्मद मुजीब, केशव काके ,अंकुर शर्मा पवन गुप्ता, मोहित अग्रवाल ,सोनू शर्मा ,अंकित वार्ष्णेय व्यापारी मौजूद थे।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट