कादरचौक । थाना कादरचौक के ग्राम बेहटा डंबर नगर की रहने बाली महिला ने सोत नदी किनारे पेंड पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली ।
जानकारी के अनुसार बेहटा के रहने बाले बुद्धू खां की पत्नी अंजुम उम्र 54 बर्ष का काफी समय से इलाज चल रहा था जिसके चलते बह अबसाद में रहने लगी।आज मृतका के घर नल का बोरिंग हो रहा था ।अचानक महिला बेहटा से गाभियाई जाने बाले रास्ते पर नदी किनारे खड़े नीम के पेंड पर लटकती मिली ।लगभग शाम 4 बजे पास ही बकरी चरा रहे बच्चों की नजर पड़ी तो खबर गांब तक पहुंच गई ।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने शब का पंचनामा भरबाकर पीएम को भेजा है।लोगों के मुताबिक महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही था।

रिपोर्ट शिव प्रताप सिंह

You missed