बदायूँ । आज दिनांक 23 7 2023 को शाम 5:00 बजे बदायूं भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री मनोज जौहरी जी के आवास पर एक बेहद सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाश कमल ने की कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनोज कुमार जौहरीने किया सर्वप्रथम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगड़ी एवं भारत माता के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं ठेगड़ी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का सभी से आवाहन किया कार्यक्रम में रूपेंद्र सिंह पटेल ने डाक विभाग में चल रहे संगठन के बारे में प्रकाश

डाला।जिला मंत्री ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी संगठन है। संगठन के उद्देश्य को बताते हुए संगठन के विधिक सलाहकार अधिवक्ता अनिरुद्ध राय सक्सेना ने कहा संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता मजदूर के लिए न्याय दिलाने के लिए लड़ने की क्षमता रखता है।

इसी के साथ दीपक सक्सेना ठेकेदार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया सभा में देवेश कश्यप सर्वेश गुप्ता अरविंद राय सक्सेना रविंद्र सक्सेना कैलाश सिंह रामवीर सिंह रूपेंद्र पटेल आदिवासी लोग उपस्थित रहे।