सम्भल। अल अमीन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी एवं महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 16 जुलाई बारोज़ रविवार को सम्भल के उपनगरी सराय तरीन रॉयल पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन तरन्नुम अकील साहिबा ने कहा कि आज का युग ऐसा युग है जिसमें महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिए गए हैं। आज महिलाएं इस विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देती है ।
विशिष्ट अतिथि मीना बेगम ने बताया कि महिला सशक्तिकरण पर भाषण) को कई लोगों तक पहुंचाना है ताकि वह भी महिला सशक्तिकरण का महत्व समझ पाऐं।
विशिष्ट अतिथि शाहीन जमाल ने कहा कि देश में महिलाओं का सशक्तिकरण होना आज की महती आवश्यकता है।
अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे
कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ किश्वर जहां जैदी साहिबा ने भारत में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, मीडिया, कला व संस्कृति, सेवा क्षेत्रों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भागीदारी करती हैं।
कार्यक्रम का आगाज आयशा ने कुराना कि तिलावत से किया !
संचालन जुबियां नाज ने किया, अध्यक्षता अध्यक्षता डॉक्टर किश्वर जहां जैदी साहिबा ने कि !
कार्यक्रम के अंत में मुहम्मद शारिक जीलानी ने सभी अतिथियों ,पदाधिकारियों, सदस्यों ,एवं स्टाफ के सभी साथियों महिला सभा की अधिवक्ताओं सभी का आभार प्रकट किया।
इस दौरान मौजूद रहे, रही अज़का नुसरत, सदफ फिरोज, अक्सा अमानी, मुहम्मद शारिक जीलानी, अकीब रजा, मेहरान उल इस्लाम, नाजिर खान, नाजिश खान, मीना बेगम, एडवोकेट शहीन जमाल, एडवोकेट हेमलता यादव, एडवोकेट शीतल सिंह, एडवोकेट रफत जहां, एडवोकेट नेहा गुप्ता , एडवोकेट हिश्मा रहमान, एडवोकेट गुलेनाज बी, एडवोकेट गुलनाज करीम, एडवोकेट जन्नत उल करीम, महारून निशा, आयशा, जुबियां नाज आदि।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट

You missed