बदायूँ । गुरु पूर्णिमा का पर्व सोमवार को भक्ति भाव के साथ मनाया गया। हवन पूजन और अनुष्ठान किए गए। भक्तों ने अपने-अपने गुरु की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से शाम तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ लगी रही। भक्तों ने सुबह से ही गुरु पूर्णिमा पर्व की तैयारी शुरू कर दी। घरों में पूजा पाठ करने के साथ ही लोग मंदिरों में भगवान का दर्शन करने के लिए पहुंचे।
श्री रामदूत संकट मोचन बालाजी दरबार सम्राट अशोक नगर में सुबह में ही श्री बालाजी, श्री श्याम का श्रंगार कर उनकी आरती उतारी गई।


इस दौरान भजन कीर्तन किए गए। इसके बाद भक्तों ने महंत पुष्पेंद्र गिरी जी महाराज की चरण वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उप महंत राम गोस्वामी, नारायण गोस्वामी ने भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। देर शाम तक कार्यक्रम चलते रहे। लगभग सभी मंदिरों में लोग दर्शन व गुरु की पूजा करने के लिए पहुंचे। कई घरों में भगवान की कथा का श्रवण किया गया।

इस अवसर पर अर्जुन शर्मा, भूपेंद्र सिंह,महेंद्र कुमार,चेतन कुमार,नीरज राठौर, सीमा राठौर महिला मोर्चा, नौबत राम कश्यप,परमेश्वरी लाल कश्यप,प्रेम कुमार प्रजापति,राजवीर सिंह विराट,आर्येद्र पटेल, योगेंद्र नौबत राम, विशेष प्रजापति, धर्मेन्द्र कश्यप, सतीश हरर्वेश यादव,सचिन मासूम, नेम चंद प्रजापति, नीरज राठौर, नन्हें लाल कश्यप, संजू मौर्य अनिल कश्यप, प्यारेलाल कश्यप, अजय यादव, हरिवंश यादव, हरिवंश यादव,अर्येंद्र फौजी, अंशुल सागर, नीलम, प्रकाश, पंकज साहू, डॉ राजेंद्र प्रसाद आदि भक्तगण बाबा के दरबार में उपस्थित रहे।