बदायूँ । भारतीय किसान यूनियन टिकैत बैठक करके केंद्र व प्रदेश की सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया 10 रूपया कुंटल गन्ना मूल्य वृद्धि करके जैसे ऊंट के मुंह में जीरा बृहस्पतिवार को गन्ना मूल्य वृद्धि और किसान को जिस तरह पैकेज का ऐलान किया गया है उस पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए का केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है इस समय सरकार के लिए एमएसपी घोषित करनी चाहिए।
जिले में मक्का का उत्पादन किसान ज्यादा कर रहे हैं क्षेत्र में किसानों के लिए एमएसपी घोषित करके सरकारी क्रय केंद्र खोले जाने चाहिए सरकार द्वारा जिस तरह से किसानों को छल किया जा रहा है।उनके साथ धोखा किया जा रहा है। किसान सब चीज जान चुका है।अब मूर्ख नहीं बनेगा लोकसभा चुनाव में किसान इसका बदला लेगा किसान जाग चुका है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा किसानों के साथ कुठाराघात करने वाले राजनीतिक दल होश में आए जो अन्नदाताओं से वायदे किए हैं उन्हें निभाए किसानों का पूरी तरह कर्ज माफ किया जाए तथा बगैर ब्याज का कर्ज दिया जाए जब किसान के हालात सुधरेंगे तो देश के हालात सुधरेंगे देश गर्त में जा रहा है।देश के किसान बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उसके लिए आज के सत्ताधारी जिम्मेदार हैं अन्नदाताओं से झूठे वादे करके भाजापा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों को धोखा दिया है।10 रुपए मूल्य पर किसानों के साथ मजाक किया गया है इस 10 रुपए मूल्य वृद्धि पर किसानों ने आक्रोश जाहिर किया।
इस अवसर पर नगर के उपाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा किसान भोला भाला है सीधा साधा है अज्ञानी है अशिक्षित है। उसके साथ धोखा करना भगवान को भी बुरा लगता है। आखिर किसानों के साथ धोखा क्यों किया जा रहा है जब सरकार द्वारा वायदे किए गए सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ होंगे आज किसानों पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर उन्हें जेलों में डाला जा रहा है।जबकि देश के बड़े-बड़े लोगों के 50 लाख हजार करोड़ के कर्ज माफ किए गए हैं। किसान का केवल 60 हजार करोड़ कर्जा है। इसे पूरी तरह से माफ कर देना चाहिए आज की पंचायत में जिला प्रचार मंत्री राशिद अब्बासी दीपक मौर्य केवल मौर्य तीरथ यादव शीशपाल सिंह भीमसेन राजपूत शंकरलाल उमाशंकर सागर केंद्र पाल सिंह नंदराम वीर सिंह यादव मुकेश शर्मा गजेंद्र सिंह पाल रामदास कश्यप विक्रम सिंह दौलत राम मेवाराम प्रजापत देशराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।