सम्भल। मै0 ए0आर0 कोल्डस्टोरेज इस्लामनगर रोड ग्राम मई तहसील चन्दौसी जिला सम्भल में आलू भराई करते समय घटित दुघर्टना में 13 पल्लेदार/श्रमिकों की मृत्यु हुई थी। इस दुघर्टना की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात् मृतकों की पहचान सुनिश्चित होने के उपरान्त उप श्रमायुक्त के स्तर से सेवायोजकों क्षतिपूर्ति की गणना कर अवधारित धनराशि एक करोड़ तीस लाख नब्बे हजार एक सौ पैतीस को जमा करने हेतु नोटिस प्रेषित किए गये। सेवायोजकों से निरन्तर संपर्क एवं समन्वय बनाते हुए क्षतिपूर्ति की धनराशि को जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।

सेवायोजक द्वारा 4 चरणों में कुल अवधारित धनराशि एक करोड़ तीस लाख नब्बे हजार एक सौ पैतीस मात्र धनराशि जमा की गयी। कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने जमा क्षतिपूर्ति धनराशि को मृतक श्रमिकों के आश्रितों को आयुक्त सभागार में 13 मृतक आश्रितों को क्षतिपूर्ति धनराशि 1,20,73,158 के चैक वितरित किए गये। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने स्व0 प्रमोद कुमार, स्व0 सतीश, स्व0 रोहताश, स्व0 भूरे सिंह, स्व0 सूरजपाल, स्व0 राकेश, स्व0 शिशुपाल, स्व0 रामवीर, स्व0 इस्त्याक, स्व0 प्रेम, स्व0 सूरजपाल तथा स्व0 राजकुमार के मृतक आश्रितों को चैक वितरित किए।

इस मौके पर जिलाधिकारी मुरादाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अमरोहा राजेश कुमार त्यागी, जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी सम्भल मनीश बंसल, जिलाधिकारी रामपुर रबिन्द्र कुमार मांदड़, अपर आयुक्त प्रशासन बी0एन0 यादव, डिप्टी कमिश्नर गजेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सीडीओ मुरादाबाद सुमित यादव सहित सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, पी के सिंह उपश्रमायुक्त मुरादाबाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट