मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद बरेली सदर व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न……

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए : मंडलायुक्त

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न*

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना और सम्बन्धित अधिकारियां को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समयान्तर्गत किया जाये

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकताओं में से एक सम्पूर्ण समाधान दिवस भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत तथा नियमानुसार किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिस शिकायत का निस्तारण किया जाए, उस शिकायत से संबंधित शिकायतकर्ता संतुष्ट है या नहीं। इसकी भी जानकारी ली जाए। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन भी किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई0जी0 डॉ0 राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर0डी0 पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, तहसीलदार सदर राम नारायण सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए : मंडलायुक्त

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न*

*जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना और सम्बन्धित अधिकारियां को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समयान्तर्गत किया जाये*