बदायूँ।थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र सर्वेश गुप्ता निवासी अनोखे लाल नगर निकट एस पी सिटी आवास के पास दिनांक 30-03-2021 को समय लगभग 10 बजे अपने दूसरे घर जिसमें माता- पिता रहते हैं अभिषेक होली के पर्व पर चले गए थे जिस कारण मौका पाकर अज्ञात लोग घर में घुस गये ओर घर में रखा सामान जिसमें नकद 60,000 रुपए/ लगभग 700 ग्राम चांदी का सामान,6 सोने की अंगूठी,एक मंगल सूत्र,व दो चैन सोने की एक अंगूठी मर्दानी व एक चैन मर्दानी इसका कुल लगभग वजन 100 ग्राम का था जो अज्ञात लोगों ने चुरा लिया अगले दिन 31-03-2021 को सुबह 8 बजे अभिषेकअपने घर वापस आया तो ताला टूटा मिला अभिषेक ने अन्दर जाकर देखा तो सारा सामान विखरा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर प्रार्थी की तहरीर भी ले ली है।