बदायूँ। सांसद बदायूँ डॉ संघमित्रा मौर्य ने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के पूरे होने पर सभी को बधाई दी तथा विधानसभा बिल्सी में मंडी समिति गेस्ट हाउस प्रांगण में महासम्पर्क अभियान के तहत बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर सार्थक चर्चा वार्ता की।

इसके बाद विधानसभा सहसवान में जिला पंचायत गेस्ट हाउस प्रांगण में महासम्पर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सार्थक चर्चा वार्ता की कार्यकर्ताबन्धुओ एवं पदाधिकारी गणो के साथ सहभोजन किया। पत्रकार बन्धुओं से मिलकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सांसद ने 9 साल पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ दिया है व पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है।

कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, गगन राठी, शेखर सक्सेना, प्रदीप चौधरी, सुभाष शर्मा, सौरभ महेश्वरी, अवढर शर्मा, पियूष महेश्वरी, संजीव पहलवान, अनुराग दीक्षित, मनीष महेश्वरी अनुज महेश्वरी, आर एस पाल, महेश शर्मा, जय देवी शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।