किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपे

बदायूँ। मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन का बैंकों को लेकर धरना जारी रहा। बैंकों के तानाशाही रवैए से किसान परेशान हो गया है। इसको मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह द्वारा लीड बैंक के अधिकारी और भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ठाकुर भंवर पाल सिंह ने वार्ता की लीड बैंक अधिकारी को रियोनाई स्टेट बैंक की शाखा के शिकायती पत्र सौंपे सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से वार्ता की गई सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कहा गया भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी बैंकों में भारी भ्रष्टाचार को लेकर एक सप्ताह पूर्व जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार द्वारा धरना बैठ गए है उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास लिमिटेड बैंक द्वारा जिले में किसानों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन आक्रोशित है। मंगलवार को धरना स्थल पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा बैंक के अपना रवैया सुधार ले वरना अपनी खैर नहीं समझे किसानों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है। इससे अब सहन नहीं किया जाएगा आखिर किसान अपने कर्ज की अदायगी कैसे करें जब किसानों के साथ सरकार द्वारा उनके फसलों के वाजिब दाम नहीं दिए जा रहे हैं। एमएसपी रेट लागू नहीं किया जा रहा है।किसानों को लागत कीमत में भारी वृद्धि हो चुकी है। बेमौसम बरसात द्वारा भी किसान बर्बाद हो चुका है। किसानों का गन्ना का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों पर जुल्म क्यों रहे हैं। किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए जिस तरह देश के प्रधानमंत्री ने खुलेआम मंचो से ऐलान किया था सरकार बनते ही किसान का कर्जा माफ होगा आज तक कोई कर्जा माफ नहीं किया गया।
जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने कहा अन्नदाता के साथ जुल्म हुए हैं। उस शासन का खात्मा ही हुआ है। इस अवसर पर जिला प्रभारी झाझन सिंह ने कहा किसानों का अपमान सहन नहीं करेंगे आज धरना स्थल पर जिला प्रभारी झाझन सिंह नगर अध्यक्ष हारून गोश राशिद अब्बासी सादात अंसारी सतीश साहू शिवदयाल सागर राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।