बदायूँ।रोड़वेज सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की शाखा अध्यक्ष कि अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें में संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।शाखा अध्यक्ष शशिकांत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और कर्मचारियो को आश्वासन दिया की जल्द ही संगठन के द्वारा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूँ डिपो के कर्मचारियों की समस्या को सामने रखा जाएगा। जैसे रोडवेज़ बस स्टेशन के सामने से प्राइवेट वाहन, डग्गामार वाहनों का संचालन बंद हो जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि हो सके।
संविदा के कर्मचारियों को सीएल अवकाश दिया जाए।
कार्यशाला में कल्पुर्जो के आभाव में बसें खड़ी नही रहे।
विभिन्न समस्या के निराकरण कराये जाने के लिए पत्र लिख कर संगठन से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओ का निस्तारण हो।इस मौके पर रजनीश, दीपक मिश्रा,निखिल सक्सेना, मनोज,अनूप सक्सेना आदि मौजूद रहे।