बदायूँ।पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया का बुधवार को निधन हो गया था जिनका विधि विधान से अंतिम संस्कार शमशान भूमि लालपुल पर कर दिया गया।
दातागंज से चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया के पुत्र राहुल सिंह ने मुखाग्नि दी, और वे पंचतत्व में विलीन हो गए। उससे पहले उनके आवास पर राजकीय सम्मान सहित सलामी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों ने पप्पू भैया के शव पर भाजपा का झंडा लपेटा।


उनके आवास पर सैकड़ों भाजपाई, समर्थक, शुभचिंतक गमगीन माहौल में रहे, पप्पू भैया का भारतीय जनता पार्टी में अहम योगदान रहा है, उनका चले जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। आवास से लेकर लालपुल शमशान भूमि तक अंतिम दर्शन करने वालों की लंबी लाइन लगी रही।


अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप,सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह,बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, आकाश वर्मा सुधीर श्रीवास्तव,शारदाकान्त शर्मा, अरुण प्रकाश,एमपी सिंह राजपूत, विनोद अग्रवाल, राकेश सिंह, अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा हरिप्रताप सिंह एड.,राजेश्वर पटेल, रविन्द्र पाल सिंह ,उमेश राठौर, तीर्थेन्द्र पटेल ,धीरज सक्सेना, जेके अरोरा मनोज गुप्ता,सुभाष चन्द्र गुप्ता, पंकज शर्मा, कौशल शास्त्री, सुरजीव गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।