सम्भल।रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज (सी०डि०), सम्भल स्थित चन्दौसी श्री मयंक त्रिपाठी, द्वारा बैंक अधिकारीगण के साथ दिनांक- 21.05.2023 को प्रस्तावित लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने हेतु चिन्हित किये गये वादों के सम्बन्ध में दिनांक 18.05.2023 को अपरान्ह 5.00 बजे बैठक की गयी। बैठक में बैंक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण अजय कुमार कैनरा बैंक, राजीव कुमार व इन्द्रजीत सिंह प्रथमा बैंक, श्री महेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक, एलडीएम कैनरा बैंक, अजय कुमार शर्मा यूनियन बैंक, राहुल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अश्विनी सिंह, इण्डियन बैंक मौजूद रहे। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रभारी सचिव द्वारा बैंक के मामलों के ज्यादा से ज्यादा निस्तारित हेतु बल दिया गया। यह जानकारी मयंक त्रिपाठी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज (सी० डि0) ए.सी.जे.एम. सम्भल स्थित चंदौसी द्वारा दी गयी है। बैठक में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया।

सम्भल से खलील मलिक