नौतनवा महराजगंज: गुरुवार की सुबह प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय ओम शांति भवन नौतनवा के बैठक हाल में एक स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित चेयरमैन को ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय ओम शांति भवन बीके विष्णु दीदी ने अंग वस्त्र,स्मृति चिंह व पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान आशीष वचन स्वरूप दीदी ने कहा कि आपको ईश्वर ने चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वभाव चरित्र संस्कार के निर्माण के लिए प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय खुला है। आध्यात्म पर चलकर लोगों के चरित्र का निर्माण करना है। अध्यात्म पर चलते हुए इस नगर को सुंदर बनाएंगे। इसी क्रम में नेपाल के पोखरा से आई मंजू दीदी ने कहा यह संगम युग चल रहा है नेपाल की तरफ से नगर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी को उन्होंने बधाई दी।
इस मौके पर सभासद अजय दूबे,जयप्रकाश मद्धेशिया, दुर्गेश कुमार, विनोद गौंड,गणेश, भोला चौधरी, विक्की त्रिपाठी अवधेश चौबे आदि मौजूद रहे।