बदायूँ।जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मतदान सुचारू, निर्विघ्न, शांतिपूर्ण ,स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से जारी है।

गुरुवार को प्रेक्षक/ विशेष सचिव श्रम विभाग उत्तर प्रदेश प्रेम प्रकाश सिंह ने बदायूं ,दातागंज व अन्य जगहों पर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदाताओं व कार्मिकों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।