बदायूँ । भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया नगर पालिका परिषद बदायूँ द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन 5 मई को सुबह 11:00 बजे श्याम नगर स्तिथ कृष्णा लॉन में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सम्मिलित होंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बदायूँ शहर में निवास करने वाले बूथ स्तर से लेकर राष्ट्र तक के पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देकर जाएंगे।

श्री चौधरी मुरादाबाद से चलकर सुबह 11:00 बजे श्याम नगर स्थित कृष्णा लॉन पहुंचेंगे जहाँ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद वापस चले जायेंगे।