ADG पी0सी0मीना, बरेली एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद द्वारा थाना स्वार जनपद रामपुर में जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ स्वार विधान-सभा उप निर्वाचन/नगर निकाय चुनाव- 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये…

ADG पी0सी0मीना,एवं शलभ माथुर, पुलिस उप महानिरीक्षक, मुरादाबाद द्वारा थाना स्वार जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर एवं जनपद रामपुर के समस्त अधिकारियों प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर विधान-सभा उप निर्वाचन/नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा कर निम्न दिशा-निर्देश दिये…..-

1- स्वार विधान-सभा उप निर्वाचन/नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पूर्व में ही कार्ययोजना तैयार कर ली जाये एवं चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाये।
2- जनपद रामपुर में दिनॉंक 04.05.2023(प्रथम चरण) में नगर निकाय चुनाव व दिनॉंक 10.05.2023 को स्वार विधान-सभा उप निर्वाचन होना प्रस्तावित है।
3- चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक/वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाये।

4- अन्तर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्यीय/ अन्तर्जनपदीय बॉर्डर पर सतर्क दृष्टि रखते हुये प्रभावी चैकिंग प्रारम्भ कर दी जाये। इन सभी बैरियरों पर संचार माध्यमों की व्यवस्था भी कर ली जाये।

5- मतदान के दिन ंडायल 112 के वाहनों का रूट चार्ट एवं उनकी डियूटी के स्थान को चिन्हित कर लिया जाये

6-वी0वी0आई0पी0/वी0आई0पी0 भ्रमण के दौरान नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था का प्रबन्ध कराते हुये सतर्क दृष्टि रखी जाये।

7- पोलिंग पार्टियों को समय से रवाना करने के पश्चात सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी द्वारा उनको चैक कर लिया जाये।

8- संवेदनशील मतदान केन्दों की ड्रोन कैमरों से निगरानी करने की व्यवस्था की जाये।

9- मतदान के दिन मतदान सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अमल में लायी जाये ।

10- जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सुरक्षित माहौल प्रदान करें।
11- हिस्ट्रीशीटरों व आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाये।
12- जनपदों में प्रतिदिन अभियान चलाकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू का तामीला कराया जायें।


13- नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये।

14- दंगा निरोधक उपकरणों को चैक कर लिया जाये तथा सभी पुलिस वाहनों में दंगा निरोधक उपकरण मौजूद रहे।
15- सम्बन्धित अधिकारीगण द्वारा सभी पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण कर लिया जाये तथा मतदान केन्द्रों पर प्रकाश व चार पहिया गाड़ी पहुॅंचने की व्यवस्था को पूर्व में ही चैक कर लिया जाये।
16- सभी जनपदों में एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ कर दी जाये।