बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को डीएम मनोज कुमार ने एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों साथ बैठक आयोजित की।
नगर पालिका परिषद बदायूं और पालिका परिषद दातागंज का एक एवं नगर पंचायत उसहैत में एक मतदान बूथ पर मानक से अधिक मतदाता होने पर सहायक मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार बिल्डिंग खराब होने से उझानी में एक एवं नगर पालिका परिषद बदायूं में तीन मतदान केंद्रों की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में राजनैतिक दलों को जानकारी दी गयी। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों की वैकल्पिक व्यवस्था एवं निर्धारण प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रमेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।