रोजना घर-घर सम्पर्क अभियान चलायें कार्यकर्ता – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर निकाय चुनाव के सम्बंध में जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी चुनाव प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में डेरा डाल दें। पार्टी ने बूथ समिति, पन्ना समिति, वार्ड समिति और चुनाव संचालन समिति बनाकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। 12 अप्रैल को प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को प्रत्येक वार्ड में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में चुनाव प्रचार हेतु वार्ड प्रवासी बनाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से समस्त निकाय में भाजपा के चेयरमैन विजयी होंगे।

इस मौके पर जिला चुनाव संयोजक आशीष शाक्य एमपी सिंह राजपूत नेकपाल कश्यप आतिफ निजामी राजा बाबू वार्ष्णेय तेजपाल सागर विनोद पालीवाल धीरज पटेल दीपक गुप्ता केशव चौहान अजीत मोहन आकाश मिश्रा राहुल शंखधार मुकेश तोमर अनुराग दीक्षित विमल श्रीवास्तव आशीष शर्मा जितेन्द्र सोनकर संदीप चौहान कपिल गुप्ता हरीश मिश्रा अटल भारद्वाज उपस्थित रहे।