दहेज का लालची पिता शादी से कर रहा इन्कार


बदायूँ।हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दियोचरी से एक अजीवो गरीब मामला सामने आया है। जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के एक गाँव की विधवा महिला ने थानाध्यक्ष हजरतपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए वताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों की शादी शिवपाल यादव पुत्र रनसिंह यादव के पुत्र अजीत सिंह व संजीब सिंह के साथ अब से लगभग तीन बर्ष पूर्व तय की थी दोनों पुत्रियों की शादी एक ही दिन एक ही मण्डप पर करने के लिए दोनों पक्ष राजी हुए बाद में शिवपाल ने बड़े पुत्र अजीत सिंह की शादी को कहा और वड़े पुत्र अजीत सिंह की शादी कर ली।वहीं दूसरे पुत्र सजीव सिंह की शादी बाद में करने की बात कहते हुए टाल दिया वहीं महिला ने आरोप लगाते हुए वताया उसकी छोटी पुत्री एंव शिवपाल के छोटे पुत्र संजीव सिंह का मेरी पुत्री से मिलना जुलना जारी रहा और अकसर दातागंज वाले मकान पर वुलाकर दुराचार करते रहने का आरोप लगाया है वहीं महिला का आरोप है।कि अब शिवपाल यादव, दिलीप, गौतम पुत्रगण रनसिंह व वनासा पत्नी अशोक व छोटे सिंह व रनसिंह पुत्रगण ज्वाला प्रसाद व कुसुमा पत्नी छोटे सिंह सभी एक राय होकर अधिक दान दहेज के अलावा नकदी की मांग करते है। वही महिला ने अपने आपको विधवा का हवाला देते हुए दान दहेज देने में असमर्थता जतायी तो शादी करने से मना कर दिया और दूसरी जगह से संजीव की शादी तय कर ली है और वहीं से शादी करना चहाता है। महिला ने वताया कि उसकी एक पुत्री जिसकी शादी शिवपाल यादव के पुत्र अजीत सिंह से कर दी है। उसको भी मारपीट कर घर से निकाल दिया है और दहेज लाने की मांग कर रहे हैं।महिला की शादी शुदा पुत्री इस समय उसके घर रह रही है। वहीं महिला ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

महिला थाने आयी थी। तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में समझौते की वात चल रही है।रही बात मुकदमा लिखने की अगर समझौता नहीं होता है।तो मुकदमा लिख दिया जायेगा और कार्यवाही की जायेगी।
प्रभात कुमार थानाध्यक्ष हजरतपुर

रिपोर्ट राजेन्द्र कुमार