बदायूँ।12 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन बैनर तले धरना प्रदर्शन करेगी बिसौली तहसील के बगरैन गांव के 96 बीघा निजी तालाब पर भू माफियाओं का कब्जा मुक्त कराने को लेकर 15 दिन भी धरना जारी रहा सिटी मजिस्ट्रेट की विशेष पहल पर दूसरी तहसील से पैमाइश की टीम तो बन गई।परंतु जब तक शासकीय तालाब जो 154 बीघा है उस पर भी नियम विरुद्ध शासन आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए भू माफियाओं ने गलत पट्टा कराय उसको भी निरस्त किया जाए बिसौली तहसील प्रशासन की मिलीभगत से डेढ़ सौ बीघे का पट्टा ढाई सौ बीघे पर का बीघा गरीब निजी तालाब वाले आला अधिकारियों के हैं। चक्कर काटते काटते थक चुके हैं। परंतु न्याय अभी तक नहीं मिला है। 12 अप्रैल कोही लखनऊ के लिए एक शिष्टमंडल रवाना होगा। यह जानकारी मंडल के प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने देते हुए बताया बदायूं से धरने को उठाकर बरेली ले जाएंगे।जो सेठ दामोदर पार्क में मंडल आयुक्त कार्यालय के सामने लगेगाउसी दिन एक शिष्टमंडल बरेली से ही रात्रि में लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा। उन्होंने कहा अन्याय के खिलाफ यह जंग हमें जितनी है।अब चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े इससे पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि गरीबों की लड़ाई उनकी रोजी-रोटी का सवाल है।सरकार द्वारा हमारी बात अवश्य सुनी जाएगी। क्योंकि हम न्याय लेने के लिए शासन के गुहार लगाएंगे प्रशासन समय रहते न्याय करता है। तो ठीक है वरना हमारा कार्यक्रम तयशुदा हैं। 7 अप्रैल को हमें लखनऊ रवाना होना था।परंतु छुट्टी पड़ने के कारण यह कार्यक्रम बदला गया है।इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा 1 वर्ष से ज्यादा हम चिल्लाते रहे परंतु जिला प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर कोई भी कारगर कदम नहीं उठा पाया।तहसील बिसौली का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वहां की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भ्रष्टाचारी एसडीएम व तहसीलदार को तहसील से जिला प्रशासन के लिए शीघ्र हटाना चाहिए और उनके खिलाफ जांच बैठा नहीं चाहिए। तहसील प्रशासन द्वारा शासन व जिला प्रशासन के लिए गलत अध्याय प्रेषित की हैं।जिनके सारे सबूत हमारे पास हैं। इस अवसर पर जिले के वयोवृद्ध जिला प्रभारी झाझन सिंह ने कहा शासकीय तालाब बगरैन मैं 1314 गाटा संख्या में अवैध रूप से 2 दर्जन से अधिक मकानों का निर्माण किया गया है। कई नंबर पर भू माफियाओं का कब्जा है।जिसमें निर्माणाधीन हैं। शासकीय नंबर की पूरी पैमाइश करके जिस तरह घरों का निर्माण कराया गया है। और तालाब की नोईयत की बदली गई है। माननीय सुप्रीम कोर्ट की घोर अवहेलना की गई है।इसके लिए शासन प्रशासन के लिए लिखित रूप से दे चुके हैं।परंतु प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर जिले के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ने कहा है। बिसौली के भ्रष्टाचारी प्रशासन के लिए बुद्धिजीवी अधिवक्ता गण भी विरोध कर रहे हैं। परंतु जिला प्रशासन कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया है। इस अवसर पर तालाब स्वामी रामबाबू कश्यप तिलक चंदन कश्यप मुन्ना लाल कश्यप कमल कश्यप भारतीय किसान यूनियन के शिवदयाल सागर उमाशंकर बृजपाल सिंह रामेश्वर दयाल तेजपाल सिंह दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।