
सहसवान। नगर के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर में पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया इस दौरान अनुज माहेश्वरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और अपनी विचारधारा पर लगातार चलते हुए हम लोग आगे बढ़ते रहे। आज भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा के इतिहास व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश भी डाला । इस मौके पर रंजीत कुमार, सुमित कुमार, दुर्गेश माहेश्वरी, भगवती प्रसाद, भावेश, गोविंद,असलम पठान, समस्त लोग मौजूद रहे।



