सहसवान (बदायूँ) – सहसवान के नगला अंदर चुंगी इलाके में भूमाफियाओं की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला चाहशीरी निवासी कासिम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर जान से मारने और खेत पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित कासिम के अनुसार उसका एक खेत नगला अंदर चुंगी में है। कस्बे के नजदीक होने के कारण उसकी जमीन पर कई लोगों की नजर है।

आरोप है कि 15 तारीख को दोपहर करीब 2 बजे जब कासिम अपने खेत पर गया, तो वहां पहले से मौजूद मोहल्ला रुस्तम टोला और मियां टोला के तीन दबंग युवक कब्जे की नीयत से पहुंच गए।

कासिम का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के किसान इकट्ठे हो गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी तुझे जान से मारकर तेरी जमीन पर कब्जा कर लेंगे, रोक सके तो रोक ले, हम किसी से नहीं डरते।

डरा-सहमा पीड़ित परिवार अब सीएम दरबार की शरण में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा।

वही पीड़ित का आरोप है कि दबंगों द्वारा लगातार मेरे घर पर पुलिस की दाबिशे लगवाई जा रही हैं जिसके चलते पीड़ित का परिवार दहशत में बना हुआ है।

इसी दौरान थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।