बदायूँ।निवासी अनूप सिंह पटेल को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव पद पर मनोनित किया गया हैं। इससे पहले वह यूपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। वह शुरुआत से जेडीयू के सक्रिय कार्यकर्ता रहे है। विभिन पदों पर पार्टी के लिए काम किया हैं। पिछले कई वर्षों में उन्होंने यूपी के कई जिलों में पार्टी के संगठन को खड़ा करने का काम किया हैं।2024 के लोक सभा को मद्देनजर रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने संगठन का पुनर्गठन किया हैं। इस मौके पर जिला कार्यालय बदायूं पर उनका स्वागत किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष आराम सिंह यादव एडवोकेट ने बताया श्री अनूप पटेल के राष्टीय सचिव बनने से पार्टी को यूपी में मजबूती मिलेगी। यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि पहली बार बदायूं से राष्टीय कार्यकारिणी में जगह दी गई हैं। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, सुदेश कुमार, अमन यादव, सूर्य प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।