सम्भल।नगर पालिका परिषद सम्भल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लगातार समर्थन मिल रहा है। धरना प्रदर्शन के 14 वे दिन भी सभासद धरने प्रदर्शन पर रहे इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरविंद कुमार गुप्ता धरना स्थल पहुंचे वहां पहुंचकर उन्होंने सभासद से वार्ता की तथा सभासदों की समस्याओं को जाना उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सभासदों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग प्रभारी कैबिनेट मंत्री तक पहुंचाएंगे तथा प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता करके भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द धरना खत्म करवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नरेंद्र मोदी युवा ब्रिगेड के जिला मंत्री ओम चंद्रा ने भी सभासदों को वहां पहुँचकर कर समर्थन दिया।

डॉ अरविंद गुप्ता ने बताया कि मै कई दिन से यहां आने की सोच रहा था ऐसी क्या वजह है। कि सभासद 14 दिन से धरने पर बैठे हैं। यह जनप्रतिनिधि हैं और अच्छे काफी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मेरा यहां आना हुआ और इनसे वार्ता हुई यह जनहित के लिए यहां बैठे हुए हैं। इनकी जो समस्याएं हैं वह मैं ऊपर तक इनकी समस्याओं को पहुंचाऊंगा। इनके साथ नहीं आए हो और इनको सेटिस्फाई करके इनका धरना भी खत्म कराया जाये। मैं प्रभारी मंत्री और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता करूंगा।

राजेंद्र कुमार ने बताया कि हम 14 दिन से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना घर बार छोड़कर धरना दे रहे हैं। सारे संगठनों ने हमें समर्थन दिया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अरविंद गुप्ता हमारे पास आए हमारा समर्थन किया और हमारे भ्रष्टाचार की लड़ाई को सही बताया। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि हम आपकी बात को उच्च अधिकारियों व प्रभारी मंत्री को अवगत कराएंगे। हमें बहुत खुशी हुई कि उन्होंने आज हमें समर्थन दिया और आश्वासन दिया।

मोहम्मद सरताज ने बताया कि हमारे बड़े भाई डॉक्टर अरविंद कुमार गुप्ता ने हम सभी सभासदों को समर्थन दिया और हमारा हौसला अफजाई किया साथ ही उन्होंने नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार की बात को सरकार तक पहुंचाने की बात कही हम सभी सभासदों को खुशी है कि वह हमारे धरने पर पहुंचे और सरकार तक हमारी बात पहुंचाने का काम करेंगे।

सभासद पति शौकीन ने बताया कि हमारे बीच भाजपा नेता डॉ अरविंद कुमार गुप्ता आए उन्होंने हमारी मांगों को सुना और कहा कि आप लोग जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं आपकी सभी मांगे मैं सरकार तक पहुंच आऊंगा और जल्द ही प्रभारी कैबिनेट से मुलाकात कर यह सभी बातें उनके सामने रखूंगा। शौकीन आगे कहा कि हमें खुशी है कि हमें भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है और जब तक भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे।

इस दौरान निर्भय त्यागी, राजेंद्र गुप्ता, विक्की चंद्रा, रामवीर शर्मा, राजेंद्र कुमार, सरताज, रेहान, असलम, अनीस, शौकीन, डॉक्टर मरगूब, शमशाद, नफीस साबरी, रईस, गुलजार, इसरार अहमद, फहीम खाँ, वसीम, अनवर अली, आरेफीन, परवेज, मोहम्मद नाजिर, शाहनवाज मौजूद रहे।

बाइट डोक्टर अरविंद भाजपा नेता

बाइट शोकीन सभासद

बाइट सरताज सभासद

बाइट राजेंद्र कुमार सभासद

सम्भल से खलील मलिक