रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति की एक आवश्यक बैठक दिनाँक 21 मार्च 2021 को अपरान्ह 03:30 बजे नगर पालिका परिषद बदायूँ अध्यक्ष आदरणीया दीपमाला गोयल के आवास पर आयोजित होगी। बैठक में वीरांगना चौक के निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ ही अनावरण के कार्यक्रम की योजना भी तैयार की जायेगी।

बैठक में रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति के समस्त सदस्यों के साथ ही क्षत्रिय महासभा बदायूँ एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ससमय सहभागिता आवश्यक है।

राणा प्रताप सिंह
अध्यक्ष
रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति बदायूँ

हरि प्रताप सिंह राठोड़
महासचिव
रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति बदायूँ

जगपाल सिंह
कोषाध्यक्ष
रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति बदायूँ